Advertisement

कानपुर के आउटर महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाघूखेड़ा गांव में रहने वाले धनंजय उर्फ पिंटू ने 10 सितंबर की रात अपने छोटे भाई शिव बहादुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया महाराजपुर पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से हत्या का आरोपी धनंजय को रावतपुर इलाके से गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक आरोपी धनंजय की शादी बीती 18 अप्रैल को हुई थी आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी बीवी और उसके छोटे भाई का प्रेम संबंध था जिसे लेकर पहले भी कई बार उसने पत्नी के साथ झगड़ा भी किया था जिसके चलते उसने बड़े ही बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया था गिरफ्तारी के डर से पुलिस से खुद को बचते बचाते हुए इधर उधर छुप रहा था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh