Advertisement

कानपुर के सीएसए विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ,दीक्षांत समारोह|

कानपुर शहर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा,,, मौका था,,, छत्रपति शाहूजी महाराज और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का,,, जहां राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय और सीएसजेएमयू में आयोजित समारोहों की अध्यक्षता की,,, यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं,,, समारोह के दौरान स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के एक लाख 90 हजार 207 छात्र छात्राओं को उपाधियां बांटी गयी,,, इसी तरह सीएसए विवि में मुख्य अतिथि के तौर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर भी मौजूद रहीं,,, जिन्होंने 643 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की,,, साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को 57 पदक दिए गए,,, आपको बतातें चलें कि, सोमवार को बिठूर के पत्थर घाट पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन भी किया जाना तय है,,, जहां गंगा आरती में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ अन्य अतिथिगण शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है,,, जिसके लिए महाआरती की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया,,, पत्थर घाट पर तैयारियों को परखने के लिए मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एसडीएम सदर वीएस लक्ष्मी, क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर दिनेश चंद्र शुक्ला पहुंचे,,, मंडलायुक्त ने आचार्यों को वाराणसी की तर्ज पर होने वाली गंगा महाआरती का रिहर्सल कराया गया,,,।

Reporter:- Anand Sharma

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh