Advertisement

सीमित के पदाधिकारियों ने किया स्वागत,दिया सहयोग का वादा।

कानपुर ।आवास विकास केशव पुरम स्थित दुर्गा पार्टी लॉन में श्री राम नवमी महोत्सव समिति बड़ा मंदिर मसवानपुर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कुंवर रजत सिंह गौर को सीमित का अध्यक्ष एवं अनिल सिंह तोमर, जितेंद्र पांडे मामा, प्रदीप अग्निहोत्री, अवधेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव व सत्य प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सीमित के महामंत्री अजय कुशवाहा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्षओं का स्वागत किया इस मौके पर कुंवर रजत सिंह गौर ने कहा कि सीमित द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इस वर्ष 21 अप्रैल को श्री राम नवमी महोत्सव मनाया जाएगा। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर समिति के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी जल्द बांट दी जाएगी। श्री राम नवमी महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। समिति के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष कुंवर रजत सिंह गौर को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। और अपना सहयोग देने की बात कही, आए हुए पदाधिकारियों ने श्री राम नवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपने अपने सुझाव और विचार रखें। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा की विधायिका नीलमा कटियार विधायक अभिजीत सिंह सांगा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh