Advertisement

उपभोक्‍ताओं द्वारा अमेजन बिजनेस पर दिए जाने वाले ऑर्डर में वृद्धि देखी गई

कानपुर।अमेजन बिजनेस का लक्ष्‍य विशिष्‍ट व्‍यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी शीर्ष श्रेणियों में 20 करोड़ से अधिक जीएसटी सक्षम उत्‍पादों के साथ एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में एमएसएमई को सशक्‍त बनाना है। आज, अमेजन बिजनेस ने उन कुछ खास बातों को साझा किया है कि कैसे राज्‍य में अमेजन बिजनेस उपभोक्‍ता विभिन्‍न श्रेणियों में उत्‍पादों के विस्‍तृत चयन तक लगातार अपनी पहुंच बना रहे हैं, खरीदारी पर कैसे बड़ी बचत कर रहे हैं और कैसे अपने ओवरऑल लाभ को बेहतर बना रहे हैं। पिछले साल, अमेजन बिजनेस ने अपने उपभोक्‍ता आधार में महत्‍वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है, भारत में वार्षिक आधार पर 90 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और विशेषरूप से कोविड-19 महामारी के कारण उत्‍पन्‍न परिचालन चुनौतियों से एमएसएमई को उभरने में मदद की है। इस चुनौतीपूर्ण समय में, उपभोक्‍ताओं ने अमेजन बिजनेस की ओर रुख किया, जिसकी वजह से खरीदारी करने वाले उपभोक्‍ताओं में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्‍या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh