प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में अशोक नगर स्थित कार्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक समाजवाद के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया थे। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भारी बदलाव की बहार आजादी से पहले ही ला दी थी अपनी प्रखंड देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान पाते थे। स्वतंत्र भारत में अंग्रेजी हटाओ हिंदी लाओ के आंदोलन के सूत्रपात डॉ राम मनोहर लोहिया कहते थे कि जिंदा कोमें सरकार बदलने के लिए 5 साल तक इंतजार नहीं करती। मुख्य रूप से उपस्थित आशीष चौबे, हरि कुशवाहा, डॉ प्रतिमा शर्मा, कविता रस्तोगी, कुसुम मिश्रा, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















