प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन पुष्प व माल्यार्पण करके जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया लोहिया जी का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद वर्तमान अंबेडकर नगर जनपद अकबरपुर नामक स्थान में हुआ था। उनके पिता हीरालाल पेसे से अध्यापक व राष्ट्रहित के सच्चे देशभक्त थे। ढाई वर्ष की उम्र में माता देवी का निधन हो गया था उन्हें दादी के अलावा सरयूदेयी परिवार की नाइन परिवार की महिला ने पाला था पिता के साथ 1918 मे अहमदाबाद कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार पहुंचे थे इनकी शिक्षा मुंबई में हुई थी 22 मार्च 1934 को मुंबई के वर्ली स्थित रेडीमनी टेरेस मे 150 समाजवादियों ने इकट्ठा होकर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की लोहिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए , लोहिया जी ने भारत देश को आजादी दिलाने मे ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक अहम भूमिका निभाते हुए संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित किया हैं। आज के समय में राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुष नेता की जरूरत इस देश को है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लोहिया जी के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव ,जमील अहमद, राम प्रकाश मिश्रा ,आकाश प्रजापति ,कृष्ण कुमार अंबेडकर, सरवन कुरील ,राम बहादुर पासवान ,शिव कुमार प्रजापति, शोभित प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















