Advertisement

कानपुर विद्या मंदिर स्कूल में सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ

कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर स्कूल में दिनांक 23 मार्च 2021 को विद्यालय प्रांगण में डॉ आर सी कटियार पूर्व प्रति कुलपति सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री अरुण पाठक स्नातक विद्यालय उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं कुमारी श्रेया पटेल,कणिका द्विवेदी श्वेता दुबे,चांदनी, पल्लवी गौतम, को पुरस्कार प्रदान किया विशिष्ट अतिथि आशा द्विवेदी सदस्य भाषा आयोग हिंदुस्तानी अकादमी ने उत्कर्ष प्रदर्शन कुमारी सभा व बाल दिवस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर अरुण पाठक जी ने छात्राओं को जीवन में शिक्षा व खेल के महत्व के बारे में बताया डॉक्टर आभा द्विवेदी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने की प्रेरणा दी डॉक्टर आरसी कटियार ने अपने अध्यक्ष जी उद्बोधन में छात्राओं को आने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए इससे अवगत कराया समारोह में 20 वर्ष से कार्यरत शिक्षिकाओं श्रीमती चंद्रकांति श्रीमती शीला देवी श्रीमती शशि बाजपेई श्रीमती नीता त्रिपाठी को उनकी कर्मठता और उत्कृष्ट शैक्षिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।। वर्ष 2019-20 में कलश त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ डीसी गुप्त प्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत किया प्रधानाचार्य डॉ दीपा पाठक ने सभी लोगों का धन्यवाद किया संपूर्ण समारोह का संचालन प्रवक्ता शुभा शर्मा ने किया इस अवसर पर डॉ जे पी गुप्ता श्री विनोद कुमार गुप्ता श्री प्रदीप कुमार गुप्ता प्रवक्ता श्रीमती शिखा निगम कुमारी अनीता शुक्ला प्रतिमा अस्थाना आभा भट्ट कुमारी वसुंधरा श्रीमती शीला देवी कुमारी नीलम मिश्रा एवं श्रीमती अमिता अवस्थी रंजीत तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।।संवाददाता अनिल कुमार की रिपोर्ट कानपुर नगर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh