Advertisement

साहब बिमारियों,कूड़े,गंदगी, बदहाल सड़कों और आवारा जानवरों से मुक्ति दिलवाइए:अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर।आज सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और कानपुर दक्षिण में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां,आवारा जानवर और उनकी वजह से फैल रहीं डेंगू,डायरिया आदि बीमारियों से कानपुर को मुक्ति दिलवाने की बात कही।अभिमन्यु ने कहा की डेंगू की भयावह स्तिथि है और इसके बावजूद घनी आबादी वाले क्षेत्र जैसे की जूही सफेद कॉलोनी,लेबर कॉलोनी, परमपुरवा, नया पुरवा,धरीपुरवा,बर्रा 8 आदि क्षेत्रों में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और कोई जिम्मेदार कई शिकायतों के बावजूद कार्यवाही नहीं कर रहा।अभिमन्यु ने कहा की कूड़े के ढेर पर रहने को मजबूर लोग आज साफ सांसों के लिए विनती कर रहे हैं।उनको साफ,शुद्ध बिमारीरहित हवा व वातावरण का अधिकार है।इन कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों पर से मच्छर निकलते हैं जो डेंगू डायरिया फैला रहे हैं।डेंगू से हालात खराब हैं और प्रशासन लगता है कानपुर में जैसे अस्तित्व में ही नहीं है क्योंकि इस भयावह स्तिथि को प्रशासन नजरंदाज कर रहा है।कानपुर को नरक बना दिया है।देखने और सुनने वाला कोई नहीं है।कई बार नगर निगम में शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ।कानपुर स्मार्ट सिटी की जगह कूड़ा,गंदगी और बीमारी सिटी बन रही है।आम जन के साथ व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं क्योंकि लोग बीमारी व बदबू की वजह से खरीदारी करने नहीं आते।कूड़े, गंदगी और उन पर पनप रहे आवारा जानवरों,मच्छर आदि की वजह से लोग भयभीत हैं।मच्छर व बड़े आवारा जानवर कूड़े और गंदगी पर एकत्रित होते हैं जो बाजारों और स्कूलों आदि के बाहर घूमते और अक्सर लोगों को चुटहिल कर देते हैं।नया पुरवा में सैकड़ों परिवार नाले के ऊपर रहने और नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

अभिमन्यु गुप्ता कई स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर की फोटो भी ले गए जो की जिलाधिकारी ने अपने पास रख लीं।अभिमन्यु गुप्ता ने जिलाधिकारी से तत्काल नगर निगम को समय बद्ध तरीके से सफाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग की।साथ ही कई क्षेत्रों में दवा छिड़काव और जानवर पकड़ने के दस्ते को सक्रियता के साथ काम करने का निर्देश देने की मांग की।अभिमन्यु ने कहा की अगर कार्यवाही नहीं हुई तो डीएम कार्यालय में सत्याग्रह करने को मजबूर होंगे। जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव दीपू,जिला उपाध्यक्ष मो नसीरुद्दीन,सपा नेता बबलू रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष काले खान,सपा नेत्री उमा कठेरिया आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh