Advertisement

दि लायर्स एसोसिएशन हॉल में दिखा सद्भावना का रंग,

फूलों से होली खेल कर महिला अधिवक्ताओ ने मनाया होली मिलन समारोह…

 दि लायर्स एसोसिएशन हॉल में दिखा सद्भावना का रंग,

महिला न्यायिक अधिकारियों व महिला अधिवक्ताओ ने राधाकृष्ण संग खेली फूलों की होली…

दि लायर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला अधिवक़्ताओं व न्यायिक महिला अधिकारियों के मध्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ लायर्स हॉल में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट नीरू चौहान ने बताया कि बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक अधिकारी संध्या श्रीवास्तव व विजय शिशोदिया के साथ कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत यादव ,महामन्त्री राकेश तिवारी व दि लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ,महामन्त्री राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का शुभारम्भ हुआ । इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओ द्वारा अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर स्मृति चिन्ह रूप में मोमेंटो भेंट किया ।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक कार्य के दबाव के चलते अधिवक्ताओ के स्ट्रेस को कम करने के लिये समय समय पर एसोसिएशन द्वारा आयोजन होते रहते है इसी क्रम में विगत 3 वर्षों से फाल्गुन माह में विभिन्न रंगों की खुशियों को अपने मे समेटे इस महापर्व होली के अवसर पर यह आयोजन होता रहा है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मीनू सचदेवा, मंजू पाण्डेय,नीरू चौहान, मैरी क्रिस्टीना सहित सैकड़ों की संख्या में महिला अधिवक्तागण मौजूद रही।

Senior Reporter-Kamal Mishra

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh