Advertisement

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के लिए की गांधीगिरी, मास्क और फूल देकर कहा अब तो मास्क लगा लीजिए

कानपुर | बढ़ते कोरोना प्रकोप को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह एवं आशू खान के संयुक्त तत्वावधान में टीम के नौजवानों ने आज परेड चौराहे पर राहगीरों को मास्क व गुलाब का फूल भेंट कर सावधानियों की जानकारी दी। जानकारी देते हुए संजय सिंह ने कहा कि दो गज की दूरी मास्क जरुरी है, सरकार द्वारा भी गाइडलाइन आ चुकी है, इसलिए सुरक्षित रहे सावधान रहें ,वायरस देख कर नहीं बल्कि अपनी स्वयं की गलतियों से पकड़ता है। घर से बाहर निकलते समय मुॅह में मास्क अवश्य लगाये और दूसरों को लगाने के लिए प्रेरित करें। आशू खान ने कहा कि मास्क लगाकर आप अपने जीवन को तो सुरक्षित करते हैं और सामने वाले के भी जीवन को सुरक्षित रखते हैं। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क हाथों में दस्ताने जरूर पहने। होली में पानी वाले रंग का प्रयोग न करें। बहुत जरुरी होने पर घर से बाहर निकलें। फालतू बाहर ना घूमें।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh