भारत सरकार के द्वारा चल रहे कार्यक्रम प्रोजेक्ट जीत जो की ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के द्वारा चलाया जा रहा है विश्व टीवी दिवस के मौके पर कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला क्षय रोग एवं ममता एचआईएमसी कार्यालय में हुआ जिसमें संस्था के ट्रीटमेंट कोऑर्डिनेटर, हब एजेंट ने प्रतिभाग किया ऑपरेशन लीड अकील अहमद ने बताया की टी बी हारेगा तो देश जीतेगा की थीम पर टीबी से ग्रसित सभी मरीज अपना समय से दवाओं का प्रयोग कर तथा पोषण आहार जो कि टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिससे कि मरीज अपनी शारीरिक क्षमता को मजबूत कर टीबी जैसी बीमारी को जल्द से जल्द सही कर सकता है और एक खुशहाल जिंदगी जीने का आनंद प्राप्त कर सकता है इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश कुमार, अक्षत और सैय्यद शहबाज उपस्थित थे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















