Advertisement

हुसैनी फेडरेशन ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करी

हुसैनी फेडरेशन ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करी चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी ने बताया कि कोरोना की वजह से ये कार्यक्रम नही हो पाया था जो हर साल होता था , 20 नवंबर दिन रविवार को रजबी ग्राउंड परेड कानपुर में हुसैनी फेडरेशन का 48 वा हुसैन दिवस समारोह हो रहा है हुसैन दिवस समारोह का आयोजन हजरत इमाम हुसैन की विलादत और उनकी महान कुर्बानी के संदर्भ में उनके जीवन पर प्रकाश डालने के लिए किया जाता है वार्ता में बताया गया आज से 1383 वर्ष पहले पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में इराक के शासक कि इस्लाम और मानव विरोधी ताकतों के खिलाफ अपने 72 छोटे से लश्कर के द्वारा लाखों की फौजियों का मुकाबला करते हुए सत्य पर चलते हुए अपनी और अपने 71 साथियों की कुर्बानी अल्लाह की बारगाह में पेश की थी और सत्य को असत्य पर विजय श्री दिलाई प्रेस वार्ता में बताया गया कि रजबी ग्राउंड में 20 नवंबर दिन रविवार को हुसैन दिवस समारोह का अजीम ओ शान 48 में इजलास का आयोजन कर रहा है
जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर मारू ओलेमा शिरकत करेंगे, मुख्य अतिथि वक़्फ़ मिनिस्टर दानिश आज़ाद अंसारी, वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी शामिल होंगे।
हुसैनी फेडरेशन के द्वारा गरीब महिलाओं वा यतीमो को सिलाई मशीन कंबल तक्सीम किया जाएगा और साथ ही 2 लोगों को लाटरी के द्वारा इराक़ कर्बला भेजा जाएगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh