Advertisement

भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में अर्मापुर स्थित समाज सदन में सर्व पंथ समादर मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया

भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में अर्मापुर स्थित समाज सदन में सर्व पंथ समादर मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया . कार्यक्रम मे गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके बलिदान दिवस को याद किया गया . मुख्य वक्ता के रूप में अरुण मिश्रा, गुरु नानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनप्रीत सिंह, पास्टर हनी क्लॉडियस,पेश इमाम खुर्शीद अहमद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में युवा पीढ़ी को जाति धर्म से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए एवं समतामूलक समाज की स्थापना करते हुए हर धर्म वर्ग को एक साथ एक मंच में समायोजित कर समरसता का परिचय देना चाहिए . अन्य वक्ता के रूप में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि कर्म ही धर्म है और कर्म ही जाति है . धर्म और जाति का निर्माण मानव समाज ने रचा है हमको इस बंधन से मुक्त करते हुए समाज को नई दिशा देने के साथ नए भारत का निर्माण करना होगा क्योंकि आने वाला वक्त इन सब चीजों से परे है ईश्वर ने तो मानव की उत्पत्ति की है हमने ही समाज और जाति का निर्माण किया है जोकि वर्तमान समय में यह घातक है

कार्यक्रम की अध्यक्षता साधू सिंह ने की ,कार्यक्रम का संचालन ओके त्रिपाठी ने किया , कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीकांत अवस्थी ,अनिल उपाध्याय ,इंद्रजीत सिंह,गोपाल द्विवेदी,पुनीत गुप्ता ,राम कुमार शर्मा,मीडिया प्रभारी अभय मिश्रा ,अभिषेक कुमार ,संतोष मिश्रा,अजय पाल ,वेदव्यास, मणि त्रिपाठी ,रमाकांत यादव ,एवं कमल नयन सिंह एवं राम शंकर विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh