Advertisement

क्षेत्राधिकारी ने सिविल डिफेन्स के लोगो को किया सम्मानित

कानपुर – कैंट क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार के दिन कोरोना योद्धा – पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी मे सिविल डिफेन्स के लोगो ने अपनी जान को खतरे मे डालकर बिना लालच और भेदभाव से कोरोना संक्रमित लोगो की दिन – रात जिम्मेदारी से देखभाल किया। इनकी मेहनत और लगन देखते हुए सिविल डिफेन्स के लोगो को सम्मानित किया है। वही सिविल डिफेंस के लोगों ने भी क्षेत्राधिकारी व चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

चकेरी की जाजमऊ चौकी के बैठक मे सिविल डिफेन्स व पुलिस सहयोगियों आगामी त्योहारों के लिए सक्रिय किया गया और क्षेत्र मे भाईचारा निभाने के लिए जिम्मेदारी सौपी व शांति व्यवस्था बनाने मे जिला प्रशासन का सहयोग करने की जिम्मेदारी सौपी।

अजीजूररहमान, युसूफ, आमिर, हरीश कुमार,किरण वर्मा, राजेश राठौर समेत दर्जनों सिविल डिफेन्स के कार्यकर्ताओ को सम्मान – पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh