Advertisement

कमिश्नर ने दिव्यांग बच्चों का बढ़ाया मनोबल

केडीए परिसर में दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा होली के उपलक्ष में हस्त निर्मित वस्तुओं का स्टॉल केडीए परिसर में लगाया गया। स्टॉल का उद्घाटन कमिश्नर कानपुर राज शेखर एवं केडीए वीसी राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने निरंतर आगे बढ़ने की बात कहीं। संस्था द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परिसर में उपस्थित लोगों ने होली के लिए गुजिया पापड़ आदि की जमकर खरीदारी की । कार्यक्रम में जोगिंदर लाल भाटिया, अर्चना, रिशु, सेजल, अलीना आदि उपस्थित रहे।

Editor  In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh