Advertisement

अधिवक़्ता होली मिलन समारोह- में दिखी कौमी एकता की जिंदा मिसाल

कानपुर कचहरी में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन…..

– अधिवक़्ता होली मिलन समारोह- में दिखी कौमी एकता की जिंदा मिसाल …

– जनपद न्यायाधीश ने भी गुलाल लगाकर दी बधाईयां…

– हजारो की संख्या में अधिवक्तागणो ने की शिरकत

कानपुर बार एसोसिएशन व दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कचहरी पार्क में रंगों के महापर्व की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिवक्ताओ द्वारा बतौर मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करने आये जनपद न्यायधीश आरपी सिंह जी व यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष को गुलाल लगाकर किया गया । इस अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें नगर के सुप्रतिष्ठित कवियों ने अपनी फ़ाग व काव्य पाठ से स्रोतागण अधिवक्ताओ का मन मोह लिया। यह जानकारी कानपुर बार एसोसिएशन के महामन्त्री राकेश तिवारी ने दी ।

उन्होंने बताया कि ” होली के रंग सद्भवना व भाई चारे के संग” यह ऐसा पर्व है जो आपसी भेदभाव को मिटा कर सद्भावना की मिसाल पेश करता है । जिसका जीवंत उदाहरण कचहरी प्रांगण में प्रतिवर्ष पूर्व संध्या पर उक्त आयोजन में देखने को मिलता हैं । इस अवसर पर होली मिलन समारोह में हजारोंअधिवक्ताओ सम्मलित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर मुख्य रूप से कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत यादव, महामन्त्री राकेश तिवारी, वरि०अजय शर्मा, तीनो संयुक्त मंत्री – आशिष धीमान, यशु शुक्ला,मयुर सैनी, व दि लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला महामन्त्री राघवेन्द्र सिंह, हिमांशू दीक्षित ,कर्णपाल सिंह, सहित समस्त कार्यकारिणी सहित हजारो अधिवक़्ता व न्यायिक अधिकारी गण मौजूद रहे ।

Senior Reporter-Kamal Mishra

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh