Advertisement

क्रिसमस की तैयारियों को लेकर पादरियों की बैठक

कानपुर, पादरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक विशेष सभा गोविंद नगर चर्च में हुई जिसमें शहर के लगभग सभी चर्चों के पादरीगण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोक सम्मिलित हुए सभा की शुरुआत पादरी संजय आलविन की प्रार्थना से हुई उन्होंने सभा में आए हुए सभी पादरीगणों मसीह समाज के अगुवों का स्वागत करते हुए आने वाले क्रिसमस पर्व के लिए. सभी को शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह जी ने आए हुए सभी लोगों को बताया कि बीते 8 वर्षों से कानपुर शहर में क्रिसमस के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली क्रिसमस रैली इस वर्ष भी मोतीझील तुलसी उपवन से सुबह 11:00 बजे से निकाली जाएगी जिसमें सभी चर्चा के लोग व मसीह समाज के एवं शहर के अन्य धर्मों के प्रमुख लोग भी सम्मिलित होंगे रैली में प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकियों को सजा कर अपने बच्चों को धन्य फरिश्तों के रूप में सजा कर लोग अपने-अपने वाहनों के द्वारा रैली में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष भी क्रिसमस के अवसर पर पूरे शहर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन का एवं शांति और प्रेम और सद्भावना का संदेश देने के लिए क्रिसमस रैली निकाली जानी प्रस्तावित है इस वर्ष भी प्रशासन की अनुमति से और प्रशासन के सहयोग के आश्वासन के साथ इस रैली को 19 दिसंबर दिन सोमवार को | सुबह 11:00 बजे से मोतीझील तुलसी उपवन से निकाला जाएगा या रैली बेनाझाबर ईदगाह से होते हुए सीएनआई चर्च ग्वालटोली में समाप्त होगी उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर के अवसर पर चर्चा की विशेष साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया गया है। क्रिसमस कॅरल्स भी विभिन्न चर्चों के द्वारा जो निकाले जाते हैं
सभा में प्रमुख रूप से पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय ऑल्विन, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी ए०बी० सिंह, पादरी पारस नाथ, पादरी हनन्नियाह पानी, पादरी पप्पू यादव, पादरी प्रदीप राव एवं पादरी सैमसन मसीह एवं अन्य मसीह समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। पा० सानू एलियास, वा-राजू अश्विन, पा. राकेश. मैसी, पा. अजय दयाल – प्रा. रविन्द्र सिंह, पा-डी- के सागर, 9- किशन लाल, पा- राजकुमार मसीह, पा. आनन्द मसीह, पा. इन्द्र कुमा अजीत कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh