Advertisement

समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न

कानपुर, गुरुवार को समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक एसोसिएशन की बैठक लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों क शताधिक शिक्षक सम्मिलित हुए। बैठक में समाज कल्याण आश्रम पद्धति शिक्षक एसोशिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सम्मुख पाठक प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट संध, विपिन कुमार शांत डॉयट प्रवक्ता एवं निशांत सरकारी प्रवक्ता की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई । प्रदेश अध्यक्ष डॉ० विनय कमार श्रीवास और महामंत्री बृजेश पाण्डेय निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार श्रीवास और निधि राणा, महामंत्री पद के लिए अतुल मिश्रा और बृजेश पाण्डेय आर कोषाध्यक्ष पद के लिए विक्रम बहादुर मौर्या और आशीष कुमार ने नामांकन किया था। प्रदेश भर से आए शताधिक शिक्षकों ने मतदान में भाग लिया। अध्यक्ष पद पर विनय कुमार श्रीवास, महामंत्री पद पर बृजेश पाण्डेय और कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम बहादुर मौर्या विजयी रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh