Advertisement

अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे..!

अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे..

उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के आईटी सेल (IT Cell) के संचालक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ की हजरत गंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इसके पहले समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से कुछ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन FIR दर्ज करवाई गई थी।

समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल सीतापुर के रहने वाले मनीष जगन अग्रवाल देखते थे जिन्हें एफआईआर के बाद हजरत गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh