भारतीय महिला फुटबाल महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत सम्मान एवं नये कैलेण्डर वर्ष के लिए कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में भारतीय महिला फुटबाल महासंघ ने दिनाँक 09.01.2023 को समस्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक होटल ‘देव विला इन्दिरानगर कल्याणपुर में आहूत की थी। जिसमें की सर्वसम्मती से श्री करूणेश श्रीवास्तव जी को फेडरेशन का अध्यक्ष नामित किया है। करूणेश श्रीवास्वत जी उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के रहने वाले हैं एवं एक लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे बैठक में राज्य प्रतिनिधियों से जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनीयर नैश्नल्स एवं फेडरेशन कप के सम्बन्ध में सुझाव भी माँगे गये। एवं नेशनल चैम्पियनशिप के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई फेडरेशन के संरक्षक कृष्णा सिंह जी ने कहा कि संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है, सभी को जरूरी दिशा निर्देश दे दिये गये हैं बैठक में मुख्य रूप से श्री कृष्णा सिंह जी, श्री करूणेश श्रीवास्तव जी, श्री नवीन कुमार सिंह, डॉ० मधु उपाध्याय, डॉ० याकूब अहमद, श्री कौशलेश श्रीवास्तव, श्री मनोज अग्निहोत्री, फोरम चौधरी, कीर्ती गुजा, भाविता चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे!
भारतीय महिला फुटबाल महासंघ के राज्य प्रतिनिधियों की बैठक


















