Advertisement

समाजसेवी संस्था ने जरूरतमन्द लोगों को भेंट किये कम्बल

कानपुर नगर। समाजसेवी संस्था ‘श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में जरूरतमन्द लोगों को हाड़ कपाऊ ठंड से बचने के लिये कम्बल भेंट किये गये।
यह जानकारी देते हुए अमित चौहान (अधिवक्ता) ने बताया कि स्व0 श्याम सिंह चौहान की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर जरूरतमन्द क्षेत्रवासियों को कठारा स्थित ग्राम पंचायत भवन में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह के कर कमलों द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक लोगों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भेंट किये गये।
कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अरविन्द्र कुशवाहा, समाजसेवी सुनील ब्रम्हचारी, पवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh