Advertisement

समाजसेवी एडवोकेट सुनील शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी में दिया गया राष्ट्रीय मंत्री का पद

कानपुर
समाजसेवी एडवोकेट सुनील शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी में दिया गया राष्ट्रीय मंत्री का पद
गौवंश की सुरक्षा और प्रचार प्रसार पर करेंगे काम
गौवंश के संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट सुनील शुक्ला उर्फ जीतू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, संगठन के संरक्षक वरिषठ आरएसएस नेता डॉ इंद्रेश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंग सेंगर की संस्तुति पर सुनील शुक्ला को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है.

संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सुनील शुक्ला ने पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही जनमानस के हृदय में स्थान रखने वाली गाय माता और पूरे गौवंश की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ हमेशा से कार्य करता रहा है. उन्हों ने बताया कि देसी गाय सनातन संस्कृति में पूजनीय है और उसका संरक्षण देश का संरक्षण है। इसके साथ ही सुनील शुक्ला ने कहा कि संगठन का लक्ष्य भारत सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाना है, जिससे गौमाता को राष्ट्रमाता कहा जाए. इसके साथ ही गौ तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर लगाम लगाने के लिए संगठन की ओर से सदैव प्रयास किये जाते हैं, उसके प्रचार प्रसार को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा. गौवंश का धार्मिक महत्व बताते हुए संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि खास तौर से हिंदुओं में यदि गौरक्षा भावना जागृत होगी तो धर्म रक्षा भारतीय संस्कृति की रक्षा अपने आप हो जाएगी। क्योंकि गाय सनातन का प्राण है। उन्हों ने बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए गौ सेवा का प्रण लिया.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh