Advertisement

उत्तर प्रदेश गारमेंट्स मेन्यू फैक्रचर एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई

कानपुर, उत्तर प्रदेश गारमेंट्स मेन्यू फैक्रचर एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ब्रिज होटल में आयोजित हुई I जिसमें चेयरमैन नज़म हमराज़ , संरक्षक गुरूजिंदर सिंह, अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे महामंत्री मोहम्मद आरिफ, कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सी मुलानी, बलराम नरूला ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया I
चेयरमैन नज़म हमराज ने कहा कि कानपुर महानगर के मोतीझील में आयोजित गारमेंट की एक भव्य फेयर लगाई जा रही है, जो कि 14 जनवरी से 17 जनवरी तक रहेगी फेयर का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे!उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी फेयर में प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश के कोने कोने से व्यापारी हिस्सा लेंगे !
संरक्षक गुरजिंदर सिंह ने बताया कि आम आदमी की जरुरत रोटी कपड़ा व मकान है इस फेयर के उद्देश्य निम्न व मध्यम आय वर्ग के व्यक्ति को को सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी के रेडीमेड गारमेण्ट (वस्त्र ) उपलब्ध कराना , व्यापार बढ़ने से कानपुर में नए रोजगार अर्जित होंगे !एमएसएमई के सहयोग से रेडीमेड के कारीगरों को प्रशिक्षण  देकर उनकी आय को बढ़ाने का कार्य करेंगे !उन्होंने कहा कि कम लागत पर उच्च क्वालिटी के रेडीमेड वस्त्र उपलब्ध कराना,इस फेयर का मूल उद्देश्य है! कभी कपड़ा मिलो की पहचान वाले शहर को पुनर्जीवित करने हेतु रेडीमेड कपड़ों से पुनः पहचान बनाने की भी उद्देश्य हैlउन्होने बताया कि आशा की जा रही है कि इस होलसेल फेयर में लगभग 1000 करोड़ के ऑर्डर मिल सकते हैं I अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने बताया कि संगठन द्वारा लगभग 400 स्टॉल लगाए जा रहे हैं I जिसमें उत्तर भारत से व्यापारी व उद्यमी हिस्सा लेंगे I जिसमें दो दिन फैशन शो भी आयोजित किया जा रहा है Iकार्यक्रम में विशेष रूप से एक जिला एक उत्पाद के तहत उत्तर सरकार का विशेष योगदान है I नज़म हमराज ,गुरूजिंदर सिंह, विजय गुप्ता गोरे, मोहम्मद आरिफ, राजेश आहूजा, इफ्तिखार खान टैनी ,बलराम ना रुला, बी पी रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल, नरेश कुमार गर्ग, के सी मुलानी, अब्दुल शफीक, हसीब अहमद , राजकुमार मद नानी , मनीष वसनदानी , महेश गंगवानी मौजूद रहे I

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh