Advertisement

भाजपा कानपुर दक्षिण कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण कार्यालय में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा अमेरिका के शिकागो में दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने कहा भारतीय संस्कृति की छाप उन्होंने देश और दुनिया के युवाओं के अन्दर छोड़ी थी आज भी दुनिया उनसे प्रेरणा लेती है प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा ने भी स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला  उपस्थित पदाधिकारियों ने विवेकानंद जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया प्रमुख रूप से प्रबोध मिश्र ,संजय कटियार ,एल बी सिंह पटेल ,पंकज कुशवाहा कैलाश उत्तम आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh