Advertisement

वार्ड 9 पार्षद प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर पत्नी सीमा सिंह राठौड़ ने खिचड़ी भोज, कंबल वितरण किया

कानपुर 13 जनवरी, लोहडी के पावन पर्व के अवसर पर समाजवादी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा के वार्ड 9 पार्षद प्रत्याशी उपाध्यक्ष महेश सिंह राठौर पत्नी सीमा सिंह राठौर द्वारा भीषण सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता को कंबल वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन किया!कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जनता का भला होता है जनता ही प्रजातंत्र है भाजपा सरकार जनता को भीख की तरह राशन दे रही है जबकि यह जनता का अधिकार है!गोविंद नगर विधानसभा के प्रत्याशी रहे सम्राट विकास यादव ने कहा कि जनता जनार्दन ही विधायक के असली भगवान होते हैं और मेरी मेहनत इस जनता के चरणों पर निछावर है, मैं दिन भर में अगर किसी भी जरूरतमंद के काम आ जाता हूं तो लगता है कि मेरा दिन सफल हो गया
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) ने कहा कि पार्षद और प्रधान का चुनाव वह व्यक्ति ही लड और जीत सकता है, जिसका घर घर में अच्छा व्यवहार हो, आज महेश राठौर जी की पहल से लगता है कि वह आम जनता के दर्द को समझते हैं और आम जनता के काम आते हैं, आगे अगर वह पार्षद का चुनाव लड़ेंगे तो लगता है जनता उनका साथ देगी और वह पार्षद बनेंगे
कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज में प्रमुख रूप से सम्राट विकास यादव, नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर), इंद्रजीत यादव, राजेश सिंह राठौर, महेश सिंह राठौर, सीमा सिंह राठौर, शिवराम चौहान, संजय सिंह चौहान, बड़े लाल चौहान, संतोष गौतम, राजेश गौतम, चंद्र किशोर, वी.एल. सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश चौटाला, रमाकांत टेलर, कुलदीप बाबू,भीम, आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh