Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम विकसित युवा विकसित भारत… ज्योति बाबा

कानपुर। देश के विकास में युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान है यदि युवा पीढ़ी ही नशे की राह पर चली जाए तो फिर देश की तरक्की कैसे होगी,! नशे को अपनी लत बना चुका युवा जीवन के महत्व को भूलकर परिवार के साथ समय बिताने और जिंदगी को आनंद पूर्वक जीने के बजाय अंधकार के दलदल में फंसते चला जाता है उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर्व पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी प्रतिमा के सामने आयोजित नशा मुक्त युवा क्रांति ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि नशा मुक्त युवा क्रांति के दीप जलाकर परिवार को खुशहाली प्रदान करना हर भारतीय अपना धर्म बनाएं, स्वामी विवेकानंद का दर्शन,आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं का प्रेरणास्रोत बन चुका है स्वामी विवेकानंद जी भारतीय दर्शन, विज्ञान, अध्यात्म और खेलों में भी पारंगत थे, इसीलिए उन्हें यूथ ऑलराउंडर कहा जाता है। किशोर राजपूत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी को योग गुरु ज्योति बाबा ने नशामुक्ति युवा भारत का संकल्प कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh