प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के तत्वाधान में प्रदेश सचिव युथ ब्रिगेड नरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में होली के पावन पर्व पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड नरेश सिंह चौहान ने बताया कि अच्छाई पर बुराई की जीत के पर्व पर होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की तरफ से पार्टी के सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ जनों को शहर के समस्त नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जहां एक तरफ होली का त्योहार है। तो वही दूसरी तरफ कोरोना वायरस ने फिर से अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। आम आदमी का जीवन संकट में है। एक बार लॉक डाउन में जिस प्रकार से आम आदमी ने अपने जीवन को बचाया है वह सभी के सामने है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ चुकी है। और मोदी और योगी की सरकार फेल हो चुकी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सचिव युथ ब्रिगेड नरेश सिंह चौहान ने ईश्वर के समक्ष महाआरती की और कोरोना वायरस को समाप्त करने की प्रार्थना की। आरोप लगाते हुए नरेश सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में भाजपा सरकार फेल है। अब ईश्वर आपका ही सहारा है। अब जनता भी जान चुकी है।की जनता के हितों में अगर कोई पार्टी काम कर सकती है तो वह है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और अगर जनता के हितों की रक्षा कोई कर सकता है तो वह शिवपाल सिंह यादव हैं। अगर उत्तर प्रदेश के व्यापार को कोई बचा सकता है तो वह शिवपाल सिंह यादव और युवाओं के आइडल आदित्य यादव। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और नारे लगाए शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद, आदित्य यादव जिंदाबाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिंदाबाद।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनुराग रावत,यश गुप्ता,वीरेंद्र शुक्ला,अजीत कुमार,मोहम्मद सादिक आदि लोग उपस्थित रहे


















