श्री बालाजी सरकार मंदिर सलेमपुर,रूमा कानपुर में आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विराट यज्ञशाला में मातृ शक्ति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधकों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान किया गया।
यहां पर आयोजित खिचड़ी भोज के विराट भंडारे में न केवल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए भक्तो ने बल्कि सुदूर कानपुर नगर से आए भक्तो ने प्रसाद प्राप्त किया।
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति के स्वय सेवकों ने यातायात प्रबंधन में सहयोग किया ।
श्री बालाजी परिवार सेवा मंडल के महामंत्री संतोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवम मातृ शक्ति को साथ लेकर चलने के विचार के साथ प्रारंभ से ही यज्ञमंच का संचालन महिलाओं के हाथ रहता है, पुरुष केवल सहयोगी भूमिका में होते हैं।
मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर ने बताया कि नारी सशक्तिकरण को नवीन दिशा देते हुए मंदिर में बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें उपहार स्वरूप सिलाई मशीन मुफ्त प्रदान की जाती है।
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता गोल्डी मसाले ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीण जनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर भी मंदिर प्रांगण में संचालित है।
पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज हमेशा कहा करते थे कि देवालय सेवा के केंद्र होने चाहिए पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से हमारी समिति यह कार्य किसी सीमा तक कर पा रही है इस बात का संतोष है।
इस अवसर पर प्रहलाद दास गुप्ता, हरि किशन चोखानी, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार नेवटिया, गोविंद अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी , साजन त्रिपाठी, मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,जग महेंद्र अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मातृ शक्ति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ यज्ञानुष्ठान


















