Advertisement

गरीबों को कंबल वितरण व खिचड़ी भोज का आयोजन

कानपुर, भीषण सर्दी से बचाव के लिए गरीबों एवं राहगीरों को मां तुझे सलाम सोशल फाउंडेशन की ओर से हर साल की भांति इस साल भी कंबल व खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया एवं निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया! मां तुझे सलाम फाउंडेशन के संस्थापक नूरी मलिक, अध्यक्ष महबूब मलिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन शारदा नगर रावतपुर में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर झा, जेडी अकैडमी डायरेक्टर प्रदीप चौधरी उपस्थित हुए! मुख्य अतिथि डॉक्टर झा ने बताया कि समाज में एक दूसरे के साथ हाथ जोड़कर चलना चाहिए एक और एक ग्यारह होते हैं अगर हम आप सब मिलकर गरीबों की मदद करेंगे इससे ईश्वर खुश होगा! जेडी अकैडमी डायरेक्टर प्रदीप चौधरी  ने कहा कि भूखे को खाना खिलाना पुण्य का कार्य है मां तुझे सलाम फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकर्ताओं की भूरी भूरी प्रशंसा भी की!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आनंद झा प्रदीप चौधरी बृजेश विश्वकर्मा अंकित झा अभिषेक त्रिपाठी राजू खान अभय दुबे वसीम सिद्दीकी आरिफ शेरू रेहान सुरेंद निगम अमीर अंसारी अंकित अवस्थी विवेक भदोरिया इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh