Advertisement

19 जनवरी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के बाहर होगा चक्का जाम

कानपुर| आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क मे हुयी | जिसमें दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन न होने, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय परिसर से अनाधिकृत वाहनो के प्रवेश पर रोक लगाने, दिव्यांग बोर्ड का भ्रष्टाचार खत्म करवाने, दिव्यांगजन की पेंशन तत्काल उनके खातों में भिजवाने की मांग को लेकर 19 जनवरी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के बाहर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया|
दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार की आ रही शिकायत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर भ्रष्टाचार की उच्च स्तरिय जांच कराने की मांग करने का निर्णय लिया है|
के०वाई०सी० के बावजूद दिव्यांगजन को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है,विभाग निरंकुश बने है |
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड भ्रष्टाचार का केन्द्र बना हुआ है| दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र का रिकार्ड गायब करके वसूली करने की शिकायत बराबर की जा रही है| इस मामले को दिव्यांग बन्धु की बैठक में उठाया गया था उसके बाद दिव्यांग बोर्ड का लिपिक हटा दिया गया है| लेकिन उसके विरूद्ध कार्यवाही नहीं हुयी है|दिव्यांगजन के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के रिकार्ड गायब होने की वजह से हजारों दिव्यांगजन के यू०डी०आई०डी० लम्बित हैं| जिन मूक बधिर दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बने हैं उन्हें भ्रष्टाचार के चलते बेरा जांच के लिये लखनऊ भेजा जाता है|दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के समय उन्हें कोई प्रमाण नहीं दिया जाता है| जिसकी वजह से भ्रष्टाचार को बढावा मिलता है| जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाता है उन्हें 25 दिन बाद आनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र निकलवाने को कहा जाता है|वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग बोर्ड का भ्रष्टाचार खत्म कराने के लिये स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की जायेगी|
के०वाई०सी० के बावजूद दिव्यांगजन को नही मिल रही है पेंशन!आज की बैठक मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी,अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा, डाक्टर वी०एन०पाल आदि शामिल थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh