Advertisement

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ एवं मुस्कुराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया

आज दिनांक 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ एवं मुस्कुराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें उन्नाव डाइट प्राचार्य डॉ पवन कुमार तिवारी जी द्वारा खिचड़ी वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुस्कुराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन के संस्थापक डॉ सुधांशु राय जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं । जिला अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी द्वारा कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। टीम सारेगामा म्यूजिक अकैडमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।,
जूनियर शिक्षक संघ से विकास तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर इकाई से डॉ कामायनी शर्मा,राशि पाठक, महामंत्री आशा कटियार, श्रीमती मंजू लता पांडे, पूनम दीक्षित, प्रियंका तिवारी , सुनीता, निर्मला पाठक, समीक्षा तिवारी, रेणुका मिश्रा नीरजा त्रिवेदी, आदि सभी ब्लॉक सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh