Advertisement

प्रियंका यादव ने पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिए शिक्षकों से वादा किया

कानपुर। शिक्षक क्षेत्र से एम.एल.सी. प्रत्याशी प्रियंका यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी बिल्हौर, विसघन ककवन क्षेत्र के इण्टर डिग्री कालेज व वित्त विहीन कालेजों के शिक्षकों से सम्पर्क करते हुए उनसे वादा किया कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिए संघर्ष करूंगी। उन्होनें शिक्षकों से वादा किया कि उनके हकों की लड़ाई को लडूंगी और प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा जो आरक्षण पिछड़े वर्गों के लिए सुनिश्चित है उनको शिक्षकों की भर्ती के समय जो अनदेखी की गई है उसकी भी लड़ाई लडूंगीशिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी प्रियंका यादव के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर, उ0प्र0 युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह यादव आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी, प्रियंका यादव के चुनाव प्रभारी डा0 राम गोविन्द, वित्त विहीन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० रामवीर सिंह, कुलदीप यादव, जी०एल० सर, जगजीवन, संजय निषाद, ओम शरण यादव, राम प्रकाश, अनुराग सचान, पुत्तन सिंह यादव, अरविन्द कुमार गौतम जयंत सिंह, राम सिंह, सोमवती रूबीना कुरैशी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh