कानपुर, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व्यापी व्यापारी महापंचायत 29 जनवरी 2023 को कानपुर मर्चेंट चेंबर हॉल में सम्पन्न होगी।जिसमे प्रदेश के सभी जनपदो के व्यापारी नेता हिस्सा ले कर व्यापारियों की प्रमुख माँगो एवं अधिकारो की माँग करेंगे।
एक माँग प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।विगत दिनों में जैसे की व्यापारियों पर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न बड़ा है जिससे व्यापारी बहुत परेशान है। सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए है। इन सभी विषयों पर व्यापारी नेताओ के साथ चर्चा कर आगे रणनीति बनाई जाएगी। इस लिए व्यापारी महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जे पी यादव जिलाध्यक्ष, सुमित उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव, कीर्ति अग्निहोत्री पार्षद राहुल पाल युवा जिलाध्यक्ष, प्रेम पांडे एड अकाश जायसवाल युवा नगर अध्यक्ष, हकीम खान, शरीफ अहमद, आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश व्यापी व्यापारी महापंचायत 29 जनवरी 2023 को कानपुर मर्चेंट चेंबर हॉल में सम्पन्न होगी


















