Advertisement

व्यापारी समाज का सम्मान केवल सपा और अखिलेश यादव से जुड़कर : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर।आज उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन व स्वागत कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में माल रोड में आयोजित हुआ जिसमें अभिमन्यु गुप्ता ने सर्वसम्मति से सुनील यादव, ऋषिकांत अग्रवाल और फैज़ महमूद को मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया। माल रोड कार्यालय में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और व्यापारियों के सम्मान स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की प्रदेश सरकार बिजली महंगी करने के प्रयास में है जिसका व्यापारी समाज विरोध करेगा। व्यापारी समाज जीएसटी उत्पीड़न और बढ़ते अपराध से तकलीफ में है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी समाज को एक जुट होकर इन मुश्किलों का सामना करना होगा।माल रोड व्यापारी एसोसिएशन,किदवई नगर व्यापार मंडल और लाल बंगला व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश महासचिव जय गुप्ता,कानपुर जिला उपाध्यक्ष काले खान,कोषाध्यक्ष अमित चढ्ढा आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh