Advertisement

नगर निगम कर्मचारी संघ ने खिचड़ी भोज का किया आयोजन

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आज नगर निगम में तहरी भोज का आयोजन संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें प्रदेश के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया जिसमें प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं पर चर्चा की गयी। प्रदेश व स्थानीय कानपुर के कई संगठनों के द्वारा एक स्वर में प्रदेश सरकार / शासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान न दिये जाने से आक्रोशित साथियों में पूरे प्रदेश की निकायों में पुनः प्रदेश सरकार / शासन की लम्बित मांगों व समस्याओं पर ध्यानाकर्षण हेतु दिनांक 10 फरवरी, 2023 को अपनी-अपनी इकाइयों ने धरना प्रदर्शन करेगा। उक्त ध्यानाकर्षण आन्दोलन में प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम पर एक विशाल धरना प्रदर्शन कर पूर्व प्रेषित महासंघ की मांगों की पूर्ति हेतु आन्दोलन करेगा।आज कानपुर इकाई में प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष श्री शशिकुमार मिश्र, गोमती त्रिवेदी, मनोज वर्मा, आनन्द मिश्रा, सुधाकर मिश्रा के साथ-साथ गाजियाबाद गोरखपुर, आगरा, बरेली कानपुर आदि के प्रतिनिधि उपस्थित हुये जिसमें प्रमुख रूप से कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ महामंत्री एवं प्रदेश महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रमाकान्त मिश्र सहित मुन्ना पहलवान, शिवशंकर मिश्रा, मुन्ना हजारिया रामसुन्दर मौर्या, नीलू निगम मनीलाल भारतीय, पंकज शुक्ला, संजय हजारिया, दिनेश गुप्ता, वकील मसूद, मुजीब आलम, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh