Advertisement

फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी पुल पर चलती कार का टायर फटने से कार पुल से नीचे जा गिरी

कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी पुल पर चलती कार का टायर फटने से कार पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आई है।
पांडूनगर निवासी अनुराग त्रिवेदी के पुत्र हर्ष त्रिवेदी सोमवार रात करीब 2:30 बजे अपने रिश्ते के भाई हर्ष द्विवेदी व भाभी श्रुती द्विवेदी को लेकर पांडूनगर से उनके घर यशोदा नगर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही गोविंदपुरी पुराने पुल पर पहुंचे तो गाड़ी का आगे का टायर अचानक से फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में तीनो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। किसी तरह कार से निकलकर सभी लोग बाहर आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फजलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया और थाने ले गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh