Advertisement

नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर देर रात और सुबह नाके लगाए गए।

नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर देर रात और सुबह नाके लगाए गए।

चेकिंग में एक टाटा लोडर संख्या यूपी 74टी 5676 शास्त्री नगर चौराहे पर पकड़ा गया जो 180 किलो प्रतिबंधित थर्मोकोल की प्लेटें और कटोरी “सांतिरूप डिस्ट्रीब्यूटर्स” की भौंती स्थित फैक्ट्री से नयागंज ले जा रहा था।

एक और महिंद्रा लोडर संख्या यूपी 77ए एन 6444 टीम द्वारा टाटमिल चौराहे पर पकड़ा गया जो जैनपुर(कानपुर देहात) स्थित गोदाम से 330 किलो प्लास्टिक ग्लास “अवनी ट्रेडर्स”, एक्सप्रेस रोड ले जा रहा था।

दोनों वाहनों को नगर निगम लाकर पूरा माल जब्त कर निस्तारण हेतु पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया। दोनों गाड़ियों से कुल 510 किलो प्रतिबंधित सामग्री को जब्त किया गया और कुल एक लाख रुपए जुर्माने के रूप में राजस्व निरीक्षक अरविंद मिश्रा द्वारा वसूला गया।

इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार धनंजय, जितेंद्र सिंह, रामनरेश, इंद्रजीत, भूपेंद्र, राजेश, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर इत्यादि शामिल रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh