Advertisement

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर प्रदेश
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम की जागरूकता के लिए रुचि निगम भाजपा पनकी मंडल ने स्वराज नगर मे फूलों की रंगोली बना कर व प्ले कार्ड के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये, विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की तमाम योजनाओं के बारे में बताया और कहा की डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है इस कार्यक्रम को भी लोगों की भलाई के लिए किया जा रहा है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश की सरकार काम कर रही है उससे लोगों को सीख लेनी चाहिए , इसके बाद विधायक ने चाय पर चर्चा भी करी जिसमें महिलाओं और पुरुष कार्यकर्ताओं को जयंती के बारे में भी बताया, वही इस कार्यक्रम में मुझे रुचि निगम की तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पार्षद दीपक सिंह, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ विजया तिवारी ,जिला महामंत्री किरण तिवारी, रानी गुप्ता, और महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, रंजीता पाठक, बबीता निगम सम्मिलित हुए
सफल कार्यक्रम के लिए रुचि निगम ने महिला मोर्चा की मातृ शक्ति व सभी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि आभार व धन्यवाद प्रेषित किया।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh