सांसद पचौरी पहुंचे जनता के द्वार – चाय पर हुई चर्चा , चौपाल लगा कर सुनी जन समस्याएँ….
– बाबा घाट व गुप्तार घाट मलिन बस्तियों में स्मार्ट सिटी कार्य प्रगति का किया निरीक्षण …
– परमट वार्ड के बाबा घाट व सिविल लाइन के गुप्तार घाट स्थित् मलीन बस्तियों में स्मार्ट सिटी के तहत होरहे विकास कार्यो के काम का किया औचक निरीक्षण…..
– गंगा में जा रहे घरों के वेस्टेज पर भड़के – सांसद
नमामि गंगे के अधिकारियों की लगाई क्लास ,बोले सांसद : डीएम से कह कर करवाऊंगा जांच
कानपुर नगर 18 जनवरी । उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर में मलिन बस्तियों के विकास का खांका खीचा जारहा है जिसका श्रेय् नगर सांसद सत्यदेव पचौरी को जाता है अपनी लोकसभा मे विकास की गंगा बहाने के लिए सांसद पचौरी जी जान से लगे हुए फिर चाहे वो प्रदेश की पहली वार्ड मित्र योजना हो या नगर मे 9 मलिन बस्तियों मे विकास की राह बनाने की । पिछले 2 माह पूर्व शहर की 9 मलिन बस्तियों मे 5 बस्तियों मे सवा 4 करोड़ से शिलान्यास कर बिजली पानी सीवर व रोड व्यवस्था को दुरुस्थ करने की शुरुआत की । ओर इसी कड़ी मे स्मार्ट सिटी द्वारा होरहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षण करने बुधवार को दूसरे दिन सिविल लाइन स्थित गुप्तार घाट वा परमट वार्ड स्थित बाबा घाट आश्रम से लेकर बस्तियों में जाकर स्मार्ट सिटी अंतर्गत नमामि गंगे द्वारा सीवर वा पेयजल की लाइन खुदाई कार्य का निरीक्षण किया ।
नमामि गंगे अधिकारियों के कार्य पर जताया असंतोष – बोले डीएम से करवाऊंगा जांच
बाबा घाट स्थित मालिन बस्ती गंगा तट घाट के निरीक्षण के दौरान गंगा में जारहे घरों के वेस्टेज को देखकर सांसद पचौरी भड़क उठे और बोले नमामि गंगे वा जल निगम अधिकारियों को बुलाओ- कहा की घरों का वेस्टेज गंगा में कैसे बह रहा है इस पर अधिकारियों को जमकर डांटा और कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा श्रीमान जी डीएम से कह कर इसकी जांच करवाऊंगा।
साथ ही “सांसद आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय जनमानस के साथ बैठ *”चाय पर चर्चा”* कर जनता की समस्याएं भी सुनी । सांसद पचौरी ने कहा की अब तक बाबा घाट विकास की राह से भले ही अछूता रहा हो पर अब बाबा आनंदेश्वर ने आप सभी की सुन ली अब गंगा के किनारे विकास की गंगा बहने में समय नही लगेगा इसके अलावा आप सभी की अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु हर समस्या के निदान के लिए अब हर वार्ड में मैने एक वार्ड मित्र नियुक्त किया है जो आपकी हर समस्या के निस्तारण के साथ सरकार की योजनाओं को भी आपके द्वार तक पहुंचाएंगे।
स्मार्ट सिटी द्वारा सवा दो करोड़ से इन वार्डो की मालिन बस्तियों में बहेगी विकास की गंगा…
जल निगम अधिकारी (AE) संदीप कुमार ने बताया की बाबा सिविल लाइन वार्ड स्थित गुप्तार घाट मालिन बस्ती में 1200 मीटर लंबी सीवर लाइन वा 1200 मीटर पेयजल लाइन के साथ बाबा घाट पर एक मिनी ट्यूबबेल लगाया जाना है साथ ही बाबा घाट आश्रम पर एक मिनी ट्यूब बेल वा बस्ती में 900 मीटर लंबी पेयजल कि लाइन डाली जानी है ।
सांसद पचौरी द्वारा स्मार्ट सिटी कार्य के आज हुए निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से परमट की पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री ,सिविल लाइन स्थित पार्षद यशपाल वा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष वैभव खंडेलवाल, बाबा आनंदेश्वर के महंत इक्षागिरी ,महंत अरुण भारती ,दिशा कमेटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना अवस्थी ,अमरवती , पदमा, गोल्डन ठाकुर, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।


















