Advertisement

मिशन मुस्कान पाठशाला में मोजा टोपा का वितरण

विश्व भारती विकास संस्थान द्वारा आयोजित मिशन मुस्कान निशुल्क पाठशाला के बच्चों को टोपा मौजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सरसैया घाट स्कूल में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीबों की सेवा का संकल्प जो हम सब को दिलाया गया है उसी को ध्यान में रखते हुए हम सबको जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए भाजपा निकाय,प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अतुल,गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम संयोजक अनस साजिद उस्मानी ने बताया कि हर वर्ष स्वर्गीय पिता तनवीर हैदर, उस्मानी की याद में जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े दिए जाते हैं उसी के अंतर्गत आज मुस्कान के बच्चों को टोपा मौजा का वितरण किया गया 55 बच्चों को कार्यक्रम का संचालन करते हुए नमामि गंगे विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से ही समाज परिवर्तन होगा हमें समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करने से ही राष्ट्र का निर्माण होगा कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामकिशोर यादव रंजीत निषाद धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री भाजपा सत्यम गुप्ता ने किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh