कानपुरा चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई चोरों को भारी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोच लिया। जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने पूर्व में चुराई गई गाड़ियों के बारे में कुबूल कर लिया। वाहन चोरों के पास से चोरी के कुल 8 वाहन बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
गुरुवार देर रात गस्त में लगी चकेरी पुलिस को सूचना मिली की कुछ दिन पहले जो मोटरसाईकिल चारखम्भा श्यामनगर से चोरी गयी है, उसी मोटरसाईकिल पर सवार दो लड़के छप्पन भोग चौराहे से पीएसी बाईपास की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पी०ए०सी० बाईपास श्यामनगर पर सघनता से वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के छप्पन भोग की तरफ से आ रहे थे कि पुलिस बल को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किये, जिनको घेरकर समय रात्रि 01.35 बजे रोका गया। मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्तियो ने अपना नाम ईशू सिंह उर्फ शान्तनु सिंह पुत्र मनोज सिंह नि0 6 गोपाल नगर जुगईया मोड़ थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष, 2. किशन उर्फ बेटी पुत्र राजेश कुमार नि० एच96 गोपाल नगर किदवई नगर थाना किदवई नगर कानपुर नगर वर्तमान पता गणेश आईस्क्रीम फैक्ट्री के ऊपर गंगापुर थाना नौबस्ता उम्र 20 वर्ष पकड़े गये व्यक्तियों के पास मुकदमा अपराध संख्या 0041/2023 धारा 379 भादवि0 थाना चकेरी से सम्बन्धित मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर यह बात प्रकाश में आई कि इनके द्वारा कमिवरी कानपुर नगर में वाहन चोरी किया जाता है जिन्हें बेचने के लिये एक जगह पर इकट्ठा कर सजारी मोड़ कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं। अभियुक्तों द्वारा बताये गये स्थान पर अभियुक्तों के साथ आकर देखा। गया तो 06 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद हुई।


















