गौरक्षा पर एंबुलेंस सेवा , सरकार का सराहनीय कदम : सुनील शुक्ला
– फरवरी माह से प्रदेश में गौ चिकित्सा हेतु शुरू होगी 218 एंबुलेंस की सेवा….
– प्रदेश भर में जल्द शुरू किया जायेगा गौ मित्र अभियान
कानपुर 20 जनवरी। सनातन संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है पुराणों में वर्णित है की 33 कोटि देवताओं का वास गौ माता के शरीर में विद्यमान है सिर्फ इसलिए ही नही बल्कि गाय शरीर से प्राप्त दूध व गोबर एवम मूत्र का उपयोग भी औषधीय रूप में किया जाता है । इसलिए ही गाय को मां का दर्जा दिया जाता है पर आज हम अपनी संस्कृति को भूल कर गाय को केवल दुग्ध उपभोग की फैक्ट्री समझा जारहा है । राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने पूरे देश में न सिर्फ गायों सुरक्षा का जिम्मा उठाया है बल्कि सड़को पर घूमने वाले आवारा पशुओं सहित गायों को संरक्षण के साथ आसरा भी देने का कार्य कर रही है । यह बात शुक्रवार को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शुक्ला ने कही। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यालय के शुभारंभ के दिवस पर संस्था द्वारा घोषणा की गई थी की सड़कों पर घूम रही आवारा गायों को संरक्षणता के साथ उन्हें अस्मिक दुर्घटना के समय त्वरित चिकित्सीय सुविधा दिए जाने हेतु एंबुलेंस सेवा शुरू की जायेगी इस बावत पत्रचार भी किया गया । जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फरवरी माह से पहले चरण में 218 एंबुलेंस की सेवा शुभारंभ करने जारही है जो को सरकार का सराहनीय कदम है । आगामी समय में सरकार की आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु एंबुलेंस सेवा चालू होने से गौ वंशो का संरक्षण हो सकेगा । प्रदेश में यूपी सरकार द्वारा गौ वंशो के संरक्षण हेतु संरक्षण हेतु सराहनीय कदम किए जाने पर राष्ट्रीय कार्यालय में गौ रक्षकों द्वारा बधाई का तांता लग गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर वा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शुक्ला ने इस हर्ष के अवसर पर शुक्रवार को गौरक्षा अभियान में एक और कड़ी जोड़ते हुए श्री शुक्ला ने कहा की जल्द ही संघ द्वारा पूरे प्रदेश में “गौ मित्र” अभियान की शुरुआत की जायेगी यह अभी गौ मित्र नगर वा क्षेत्र स्तर पर गौ रक्षा वा सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे।
इस अवसर पर प्रथम बार राष्ट्रीय कार्यालय में पूर्व IAS,पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं गौरक्षा वाहिनी में प्रदेश समिति के सलाहकार डा ०ब्रजेश शुक्ला के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा वाहिनी सीतेश सिंह ,राजू तिवारी ,सुधीर शुक्ला अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।


















