थाना पनकी पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर हत्याकांड से उठाया पर्दा – अवैध संबंधों और ब्लैकमेल करने के चक्कर में हुई थी हत्या हत्यारोपी बोले समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था दीपक समाज में बदनामी की धमकी देकर दीपक रोज मांगता था पैसे -हत्याकांड में शामिल महिला समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार घटना छिपाने पर चार लोगों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
कानपुरा बीते शनिवार 14.01.2023 को दीपक उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 रामा सिंह नि0 140 ईडब्लूएस० भाग 01. थाना पनकी कानपुर नगर के हत्याकांड से कमिश्नरेट कानपुर नगर की पनकी थाना पुलिस ने 1 सप्ताह के अंदर ही पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अब तक की हुई जांच में अभियुक्तों ने अवैध संबंधो के चक्कर में दीपक की हत्या करने की बात कबूल की है। दोनों हत्यारोपी रिश्ते में मामा और भांजे है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटना के संबंध में थाना पनकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 15/2023 पास 302/120बी भाददि थाना पनकी कमिनरेट कानपुर नगर पर पंजीकृत हुआ था। मुकदमा की जांच में सर्विलास, सीसीटीवी कैमरे व अवलोकन सीडीआर तथा अन्य तकनीकी मदद लेकर पनकी पुलिस ने सप्ताह पर के अंदर घटना का अनावरण किया है।
मुकदमा की जांच में प्रकाश में आये अभिगण 1. पंकज उर्फ गोलू पुत्र स्व0 बबलू नि0 पनकी कला थाना पनकी जनपद कानपुर नगर उम्र 25 वर्ष जो घटाई व पायदान बेचता है 2. बदन सिंह पुत्र चन्द्रिका नि० सचेण्डी जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष प्लास्टिक की दुकान है 3. बिट्टी उर्फ आशा पत्नी स्व० बबलू नि पनकी कला थाना पनकी जनपद कानपुर उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पंकज और बदन सिंह रिश्ते में मामा भाजे हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पंकज उर्फ गोलू की मा बिट्टी उर्फ आशा का मृतक पप्पू से प्रेम सम्बन्ध थे। इस कारण अभि० पंकज उर्फ गोलू की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही थी तथा दीपक उन लोगों से पैसे की माँग करता था। अभियुको ने बताया कि दिनांक 01.01/2023 को भी मृतक दीपक उर्फ पप्पू शराब पीकर पंकज उर्फ गोलू के घर पर चढ़ आया था, तथा गाली गलौज व उपद्रव किया था। पप्पू आये दिन शराब पीकर पंकज उर्फ गोलू के घर पर रात- विरात पहुँचकर गाली-गलौज करता था।


















