Advertisement

वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने सरसैया घाट में बांटे कंबल व मिठाई

कानपुर। वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। कानपुर में यह ठंड बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है ऐसे में मौसम की नजाकत को देखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल के नेतत्व में कानपुर के सरसैया घाट स्तिथ अलर्ट टीम एवं नेशनल एक्सप्रेस अखबार के कार्यकाल में राहगीरों मजदूरों गरीब, असहाय, महिलाएं,और जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल का नेशनल एक्सप्रेस अखबार के वरिष्ठ पत्रकार के के साहू कानपुर ब्यूरो मंडल पत्रकार डीके सिंह पत्रकार आमिर सोलंकी,पत्रकार सागर गुप्ता,पत्रकार मनी वर्मा,द्वारा फूल माला पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कम्बल वितरण होने से इससे निश्चित रूप से कंबल प्राप्त करने वालों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने हजारो लोगो को कंबल का वितरण किया। वही सरसैया घाट के क्षेत्र वासियों ने मुरारी लाल अग्रवाल ने जमकर तारीफ की। जरूरतमंदों को वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा समय-समय पर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया जाता रहा है। जरूरतमंद को अपने हाथों से कंबल व मिठाई बांटा। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और सभी लोग अंतर्मन से वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल के बेहतरी और खुशहाली के लिए कामना करते नजर आए। आगे भी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर पत्रकार मनी वर्मा सागर गुप्ता के के साहू आमिर सोलंकी स्वप्निल तिवारी ,निखिल गुप्ता,डी के सिंह मोहम्मद परवेज सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh