Advertisement

समाजवादी पार्टी ने समाज के हर व्यक्ति के साथ बराबर से साथ दिया:डॉ0 कमलेश यादव

कानपुर,स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सर्द गर्मी बढ़ गई है सभी राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों के लिए घर घर क्षेत्रों में जनसंपर्क तेजी से बढ़ रहा है ऐसा ही नजारा समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर कमलेश यादव के लिए कानपुर नगर के  साथ-साथ कानपुर देहात में भी देखने को मिला जहां पर समाजवादी की सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे संबोधित किया!  उदाहरण देते हुए मैनपुरी में उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहां की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की जनता ने एकतरफा वोट देकर डिंपल यादव को जीत दिलाई! पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व एमएलसी कल्लू यादव, मिथिलेश कटिहार, डॉ रामप्रकाश कुशवाहा, कमलेश दिवाकर, वीर सिंह यादव, समृतपाल, वेदव्यास निराला पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव राजकुमार मुन्ना कुरैशी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कानपुर देहात , उपस्थित हुए।

स्नातक शिक्षक चुनाव आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का आधार बनते दिख रहा है भारी संख्या में संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग एकत्रित होकर सभाएं, जनसंपर्क  कानपुर  कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव मैं कर रहे हैं! स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ कमलेश यादव ने बताया कि  समाजवादी पार्टी ने समाज के हर व्यक्ति के साथ बराबर से साथ दिया है जात पात धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले कभी किसी का उद्धार नहीं कर सकते!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh