Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड का पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास

कानपुर
– गणतंत्र दिवस परेड का पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास
– पुलिस अधिकारियों ने दिये संबंधितों को दिशा निर्देश
– गणतंत्र दिवस की तैयारियां हुई तेज
कानपुर के रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 26 जनवरी परेड की रिहर्सल की गई। इस दौरान परेड में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और रिक्रूट पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ सभी संबंधितों को दिशा निर्देश दिये गये।
आपको बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है। जिसको लेकर जनपद के पुलिस विभाग द्वारा उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 26 जनवरी परेड का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्रेस में आने के निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh