Advertisement

कानपुर कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दी हिदायत बिना टिकट यात्रा की तो होगी शख्त कार्यवाही

कानपुर
कानपुर कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दी हिदायत

बिना टिकट यात्रा की तो होगी शख्त कार्यवाही

सभी थानों को एक साथ जारी किया पत्र

कानपुर जिले में पुलिस कमिश्नर ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी,,,साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों मर्यादित आचरण करने की नसीहत भी दी है,,,ये आदेश उन्होंने कमिश्नरेट के हर थाने में लागू करा दिया है,,

आपको बता दें कि हाल ही में देखा गया था कि पुलिसकर्मी बिना टिकट धड़ल्ले से ट्रेनों में यात्रा कर रहे थे,,इससे परेशान होकर उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने एक पत्र प्रयागराज, झांसी, जालौन, कानपुर देहात और कानपुर नगर पुलिस के अधिकारियों को एक पत्र भेजा था,, जिसमें शिकायत की गई कि पुलिसकर्मी अनाधिकृत तौर पर ट्रेन के वातानुकूलित कोचों में यात्रा कर रहे हैं और टीटी के एतराज करने पर उनसे झगड़ते हैं,,वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने काफी सख्त एक्शन लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों को चेतवानी दी है,,इसी के चलते कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कानपुर शहर के सभी थानों को एक चिट्ठी भेजी है,,इस चिट्ठी में उन्होंने साफ किया है कि बिना टिकट रेल में यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई होगी,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh