Advertisement

समाज में काम करने के लिए धन की नहीं अपितु मन की जरूरत -श्रीराम

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत प्रचारक श्री राम जी ने कहा कि समाज में सेवा का काम करने के लिए धन की नहीं अपितु मन की जरूरत होती है। अगर हम पवित्र एवं शुद्ध मन से समाज सेवा का कोई कार्य प्रारंभ करते है तो हमारी माँ भारती के तमाम सपूत हमारे इस कार्य में हाथ बंटाने आगे आ जाते है।
प्रांत प्रचारक श्रीराम ने उक्त बांते सीटीआई गोबिन्द नगर मे विधा भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मे मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को आयोजित खिचड़ी एवं समरसता उत्सव कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि आपने कभी यह देखा है कि पैसों के अभाव मे 9 दिन तक चलने वाली कथा 7 दिनो मे ही समाप्त हो गई या पैसो के अभाव मे मन्दिर निर्माण कार्य रूक गया हो।उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को उद्धृत करते हुए कहा कि उनका मानना था कि शिक्षा केवल जीवकोपार्जन के लिए ही नही अपितु विधार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए होनी चाहिए।विधा भारती समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा मे लाकर विवेकानंद जी के इन्हीं सपनो को साकार कर रही है। प्रांत प्रचारक श्री राम जी ने कहा कि देश में काम करने के लिए अंग्रेजों ने नारा दिया था देश के लिए मरना सीखो लेकिन संघ के संस्थापक ने नारा दिया देश के लिए जीना सीखो यानी कि अंतिम जीवन तक हमारा जीवन समाज केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन अगर कोई रोता है तो विवेकानंद जी के अनुसार देश में एक और राष्ट्र विरोधी व्यक्ति खड़ा हो जाता है इसलिए वर्तमान समय में हम संपूर्ण समाज को अपना मान कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित हो। उन्होंने कहा कि हम तमाम चीजों को मिलाकर खिचड़ी बनाते हैं इस तरह खिचड़ी लोगों को समरस का भाव देती है।
इसके पूर्व विधालय के बच्चों ने एक से बडकर एक देशभक्ति पूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की जमकर तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर के जानेमाने उधमी जेट नेट वियर्स के निदेशक बलराम नरूला, कैलाश मोटर्स के निदेशक प्रेम गुप्ता, सुरेन्द्र गेरा, प्रकाश वीर आर्य,नवाब सिंह यादव, रमेश सिंह वधावन,राकेश त्रिपाठी, महेश कुमार वरियानी राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh