Advertisement

:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज पहुंचे कानपुर

कानपुर:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज कानपुर पहुंचे जहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए ।कार्यकम बाबू पुरवा क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट में हुआ कार्यक्रम । जहां पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हमारा 26 जनवरी से पूरे देश में लागू हो रहा है और यह 2 महीने लगातार चलेगा हर एक जिले के हर एक ब्लॉक में और एक ब्लॉक के हर एक गांव में हम सब कांग्रेसी मिलकर के राहुल गांधी की यात्रा के जो उन्हे खट्टे मीठे अनुभव मिले है उन पर चर्चा करेंगे और 8 सालों में देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके का शासन को शासन चलाया है उसके बारे में भी हम लोगों से चर्चा करेंगे जनता जनार्दन के बीच में बात रखेंगे आप कैसा महसूस कर रहे । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में सपा या अन्य दलों के शामिल न होने के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल जी अकेले चले थे कन्याकुमारी से हर लोग शामिल होते गए काफिला बन गया लाखों की संख्या में लोग उनके आगे पीछे चल पड़े जहां ,राहुल जी अकेले दम चले थे जो साथ आए उनका धन्यवाद।वही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि मेरा क्या कहना है जो लोग उस दरबार मे जाकर लुट पिट गए हैं ये उनकी कहानी हैं ।मैं तो गया नही हूँ वहां वो क्या करते है क्या नही करते मैं नही जानता लेकिन ये जरूर है कि इस तरह की भीड़ लगाकर जो मानसिक शोषण किया जा रहा है वो न तो व्यक्ति के हित में है न कानून इसकी इजाजत देता है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh