Advertisement

तीन दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ समापन….

स्मार्ट सिटी और टीएसएच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुयी तीन दिवसीय ‘द स्पोर्ट्स हब’ टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आज समापन हुआ… टूर्नामेंट समापन पर विजेता खिलाड़ियों पर जमकर नगद राशि पुरस्कारों की बौछार हुई…. कानपुर मे पहली बार उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई थी… जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिये उन्हे ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्रों के साथ नगद राशि का पुरस्कार भी दिया गया… ‘द स्पोर्ट्स हब’ टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में जिलाधिकारी विशाख जी और जागरण ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे… अरेबिक डान्स कर गणेश वन्दना और देशभक्ति नृत्य के साथ समारोह की शुरुआत की गयी… इस दौरान सभी स्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कारों से नवाजा गया… समूह स्पर्धाओं मे जयपूरिया और जयनारायण स्कूल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी..

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh